{"_id":"696e7be0121fa2a306014d64","slug":"biomedical-waste-being-thrown-in-the-chc-premises-kannauj-news-c-214-1-knj1005-143435-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सीएचसी परिसर में फेंका जा रहा बायो मेडिकल वेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सीएचसी परिसर में फेंका जा रहा बायो मेडिकल वेस्ट
विज्ञापन
फोटो :06: सीएचसी में खुले में पड़ा बायो मेडिकल वेस्ट। संवाद
तालग्राम। सीएचसी परिसर में स्वास्थ्य कर्मचारियों की घोर लापरवाही सामने आ रही है। शासन के आदेश की अवहेलना करते हुए मेडिकल बायो वेस्ट को खुले में फेंका जा रहा है जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है।
सीएचसी परिसर में बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए कक्ष बना हुआ है लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के चलते सीएचसी प्रभारी कार्यालय के ठीक बगल में खुले में बायो मेडिकल कचरा फेंका जा रहा है। इसमें एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने के बाद इस्तेमाल की गई सिरिंज, सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों की ड्रेसिंग के दौरान निकली खून से सनी गॉज-पट्टियां सहित अन्य संक्रमित सामग्री है। खुले में पड़े संक्रमित कचरे से अस्पताल में आने वाले मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि यह विभागीय लापरवाही है। कभी-कभार आग लगाकर बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण किया जा रहा है जिससे पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कर्मचारी से जवाब-तलब कर कार्रवाई की जाएगी।