फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike set on fire after dispute with finance staff, chaos ensues

Kannauj News: फाइनेंस कर्मचारियों से विवाद पर बाइक में लगाई आग, मची अफरा तफरी

Fri, 08 May 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bike set on fire after dispute with finance staff, chaos ensues
गुरसहायगंज। फाइनेंस कंपनी के लोगों ने किस्त बकाया होने पर बाइक पकड़ ली। बाइक सवार ने सूचना गांव में दी। गांव से आए पांच-सात लोगों ने बाइक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घटना देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के गांव बाघपुरवा निवासी जयसिंह ने गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित श्याम पार्क के पते से एक बाइक एचडीबी फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड से फाइनेंस पर खरीदी थी। बताया गया कि बाइक पर करीब एक लाख 40 हजार 404 रुपये का लोन बकाया चल रहा है। काफी समय से किस्तें जमा न होने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को जानकारी मिली कि संबंधित बाइक गुरसहायगंज क्षेत्र में है। गुरुवार शाम करीब चार बजे कंपनी के कर्मचारी कस्बे के फर्रुखाबाद रोड पहुंचे और बाइक सवार को पकड़ लिया। बाइक सवार ने अपने गांव में सूचना दे दी। कुछ ही देर में गांव के पांच से सात लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुस्साए ग्रामीणों ने बाइक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कस्बा चौकी इंचार्ज दीपक चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना के दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। अतिरिक्त निरीक्षक ध्यानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed