फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike riding youth dies due to collision with vehicle

Kannauj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 02 Dec 2023 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with vehicle
कन्नौज। अंतिम संस्कार में शामिल होकर जा रहे बाइक सवार युवक को कन्नौज-हरदोई बॉर्डर के बिलग्राम मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोचर्री में रखवा दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक हरदोई जनपद के बिलग्राम निवासी सुधीर (40) का सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर में पैतृक आवास है। परिवार में युवक की मौत होने पर वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आया था। शुक्रवार की देर शाम वह बाइक से वापस बिलग्राम घर जा रहा था। जैसे ही वह बिलग्राम मार्ग पर कन्नौज-हरदोई बॉर्डर पर पहुंचा। अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मल्लावां थाना के उपनिरीक्षक रामलाल सोनकर ने बताया कि सड़क हादसे में घायल को जिला अस्पताल कन्नौज में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed