फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike rider injured after being hit by a hydra, referred to Kanpur

Kannauj News: हाइड्रा की टक्कर से बाइक सवार घायल, कानपुर रेफर

Wed, 19 Mar 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 19 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured after being hit by a hydra, referred to Kanpur
जलालाबाद। जीटी रोड किनारे पड़ रही गैस पाइप लाइन के लिए बनाए जा रहे नाले में सोमवार की शाम एक क्रेन फंस गई। इसे निकालने के लिए आई हाइड्रा में तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देख उसे कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालाबाद निवासी राजेंद्र पाठक (पोस्टमैन) ने बताया कि वह कानपुर गए थे और सोमवार की रात को कालिंदी एक्सप्रेस से लौट रहे थे। कहा कि बेटा प्रशांत पाठक (18) को उन्होंने फोन करके बताया कि जसोदा से उन्हें ले जाए। प्रशांत रात 9.30 पर पिता को लेने जसोदा रेलवे स्टेशन जा रहा था। तिलपई रोड के पास नाला में पाइप डाल रही हाइड्रा फंस गई। उसे निकालने के लिए दूसरी हाइड्रा आई वह भी खराब हो गई। बिना लाइट के हाइड्रा सड़क पर खड़ी थी। इसी बीच तेज गति से आ रही युवक की बाइक की सीधी टक्कर हाइड्रा हो गई। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। इसी बीच युवक के पिता का प्रशांत के फोन पर काल आई और हाइड्रा चालक ने उन्हें घटना की जानकारी दी। राजेंद्र पाठक जसोदा पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed