{"_id":"638f7d94394dd201f8360446","slug":"bike-rider-farmer-dies-due-to-collision-with-dcm-kannauj-news-knp732119626","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
तालग्राम। छिबरामऊ-तालग्राम मार्ग पर ईंट भट्टे से घर लौट रहे किसान की बाइक में डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लिया, चालक भाग जाने में सफल रहा। शव को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी में रखवा दिया है।
थाना तालग्राम क्षेत्र के मोहल्ला तालाब कला निवासी आदेश कुमार शाक्य (40) खेती करते थे। कुछ माह पहले उनको प्रधानमंत्री योजना का आवास मिला था, जिसका निर्माण का कार्य चल रहा था। मंगलवार की शाम भट्टे पर ईंट लेने गए थे। वहां से बाइक से घर आते समय अतरौली गांव के पास सामने से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एबुलेंस से आदेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
किसान की पत्नी गिरजादेवी के दो पुत्र कुशल व लविश और एक पुत्री प्रियल है। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएंगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।