फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike rider dies of truck collision, injured niece

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भांजा घायल

Thu, 30 Nov 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Thu, 30 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गुरसहायगंज। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका भांजा घायल हो गया। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को चालक के साथ पकड़ लिया गया।
कोतवाली बिल्हौर के गांव ढुलमऊ निवासी रमेश यादव (30) गुरसहायगंज कोतवाली के गांव पलटेपुरवा निवासी भांजा राहुल के घर आया था। बुधवार की देर रात करीब 11 बजे दोनों लोग बाइक से लोक निर्माण तिराहे से होते हुए घर जा रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रमेश यादव की मौके पर मौत हो गई, भांजा राहुल घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाल महेंद्र सिंह गौतम मौके पहुंचे और भाग रहे ट्रक का पीछा कर चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे के बाद जीटी रोड पर करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। मामले में मृतक के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed