फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike rider dies of truck collision, friend seriously

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त गंभीर

Tue, 12 Mar 2019 12:14 AM IST
kannauj Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 12 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies of truck collision, friend seriously
जिला अस्पताल में घायल राजेश का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : amarujala
जसोदा (कन्नौज)। जीटी रोड पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कानपुर रेफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन



गुरसहायगंज कोतवाली के मड़िया गांव निवासी मनोज कुमार (28) पुत्र ज्योराखन पड़ोसी गांव में रहने वाले दोस्त राजेश कुमार (40) पुत्र सालिगराम के साथ सोमवार सुबह करीब दस बजे बाइक से गैस एजेंसी गए थे। यहां से सिलिंडर  लेकर दोनों लोग घर लौट रहे थे।  जीटी रोड पर सतवारी मोड़ के पास सामने से गुरसहायगंज की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मनोज कुमार ने मौके पर दम तोड़ दिया। राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद जीटी रोड पर दोनों ओर जाम लग गया। सूचना पर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर घायल को टेंपो से जिला अस्पताल भिजवाया गया। करीब आधा घंटे बाद बाद जाम खुलवाया गया। चिकित्सकों ने राजेश की हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर कर दिया। वहीं मौत की सूचना मिलते ही मनोज के परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल ने बताया कि दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed