फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike rider dies in accident, brother-in-law serious

हादसे में बाइक सवार की मौत, साला गंभीर

Wed, 21 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident, brother-in-law serious
कन्नौज। हाल में शादी के बाद पहली बार ससुराल गए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार मौसेरे साला गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कन्नौज शहर के शेखाना मोहल्ला निवासी टीपू सुल्तान (25) पुत्र जहीर की 29 सितंबर को गुरसहायगंज कोतवाली के डुडवा बुजुर्ग में रहने वाले निसार की बेटी आमरीन (23) से शादी हुई थी। करीब पांच दिन पूर्व आमरीन मायके आई थी। बुधवार को टीपू सुल्तान से बाइक से पत्नी से मिलने डुडवा बुजुर्ग पहुंचा था। शाम करीब आठ बजे पत्नी की मौसी के बेटे कासिम (26) पुत्र तालिब के साथ बाइक से वह गुरसहायगंज में खरीदारी करने आया था। तभी रामगंज में पीडब्ल्यूडी बंगले के सामने कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में टीपू सुल्तान की मौके पर मौत हो गई। जबकि साला कासिम गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घायल सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आमरीन और उसके परिवार के लेाग पहुंच गए। आमरीन की चीख-पुकार सुनकर मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई। कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने बताया कि टीपू सुल्तान और कासिम हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed