फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike rider dies due to collision with truck on expressway

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 09 Oct 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with truck on expressway
सौरिख (कन्नाैज)। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने आगे जा रही बाइक में बुधवार की देर रात पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक डिवाइडर से टकराकर दूर जा गिरी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसकीमौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के थाना क्षेत्र शेरना कांटी निवासी अभिषेक (26) पुत्र राकेश ठाकुर दिल्ली में रहते थे। वह एक निजी चैनल में काम करते थे। चुनाव के कवरेज करने के लिए वह बाइक से बिहार जा रहे थे। देर रात जैसे ही उनकी बाइक सकरावा थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 142 किलोमीटर पर पहुंची। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक दूर जा गिरी और अभिषेक हवा में उछल कर सड़क पर गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में यूपीडा कर्मियों ने उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा पर रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

यूपीडा कर्मियों व पुलिस ने रात 11 बजे मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती करवाया। इमरजेंसी में माैजूद डॉक्टरों ने ईसीजी जांच कर अभिषेक की माैत पुष्टि कर दी। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। सकरावा थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed