{"_id":"69b06283f04ddb3fb303c254","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-tractor-kannauj-news-c-214-1-knj1005-145796-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
तिर्वा। बाजार से घर जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी।
ठठिया क्षेत्र के जुर्रापुरवा गांव निवासी रोहित (25) पढ़ाई के साथ खेतीबाड़ी करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार देर शाम रोहित बाइक से तिर्वा बाजार से खैरनगर-तिर्वा मार्ग से घर जा रहा था। बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के ईंटखारी गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। अतिरिक्त निरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।