{"_id":"590b75a24f1c1baa5a440f78","slug":"bike-head-collide-with-dividers-on-expressway-injuries-in-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई बाइक सिर में चोट लगने से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई बाइक सिर में चोट लगने से मौत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Fri, 05 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
मृत्यु
हाईवे पर गुरुवार को डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो माह बाद शादी होने वाली थी। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। हादसे में हेलमेट निकल गया था और सिर पर चोट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
जिला बस्ती के थाना परशुराम के गांव घलऊपुर निवासी ओमप्रकाश वर्मा (22) कानपुर में किसी कंपनी में काम करता था। गुरुवार की दोपहर वह बाइक से लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बाइक से जा रहा था। भवानीपुर के निकट बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, इससे वह छिटककर काफी दूर जा गिरा। उसकी मौके पर मौत हो गई। आस-पास के लोगों की सूचना पर कोतवाल अमरपाल सिंह और एसएसआई नवीन कुमार मौके पर पहुंचे और शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जेब में मिले मोबाइल से काल करने पर कानपुर निवासी मृतक के बहनोई के भाई शेषनारायण आदि स्थानीय कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह अपने पिता की अकेली संतान थी। उसका दो माह बाद विवाह होने वाला था। वह एक कंपनी में कार्य करने के अलावा मोबाइल टावर की चहारदीवारी बनाने का ठेका लेता था। शायद वह इसी काम से जा रहा था कि दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन