फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike collides with Vanrose, youth dies, cousin injured

Kannauj News: वनरोज से टकराई बाइक, युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Sat, 28 Feb 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with Vanrose, youth dies, cousin injured
प्रेमपुर (कन्नौज)। देर शाम नेशनल हाईवे पर गुजर रही बाइक के सामने अचानक वनरोज आ गया। अचानक सामने आये वनरोज के कारण चालक ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया और उससे टकरा गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सौ शैया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन



मैनपुरी जिले के थाना भोगांव के गांव जोगपुर राजवाना निवासी देवेंद्र (35) चचेरे भाई धर्मेंद्र के साथ थाना विशुनगढ़ के ग्राम लक्ष्मणपुर में आयोजित तेहरवी संस्कार मे शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था। देर रात आठ बजे नेशनल हाईवे पर सराय गोपाल गांव स्थित मां भगवती फ्लोर मिल के सामने पहुंचा था। तभी अचानक सड़क पर वनरोज (जंगली पशु) से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल सौ शैया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि धर्मेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर दोनों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। देवेंद्र के परिजनों में चीखपुकार मच गई। देवेंद्र के चार बच्चों में दो बेटे तथा दो बेटी हैं। हादसे के बाद पत्नी अरुणा समेत सभी का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, घायल धर्मेंद्र को लेकर परिजन तिर्वा मेडिकल कालेज रवाना हो गए थे। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। दोनों घायलों को सौ शैय्या अस्पताल भेज दिया गया है। यहां एक को मृत घोषित किया गया है। शनिवार की सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वाहन की टक्कर से युवक घायल

छिबरामऊ। तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया बूंचपुर निवासी शिबू दुबे (35) छिबरामऊ में तालग्राम रोड स्थित एक बीज भंडार पर काम करता है। शुक्रवार की शाम वह वसूली के लिए निकला था। फर्रुखाबाद चौराहे पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सौ शैया अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को फर्रुखाबाद निजी चिकित्सालय ले गए। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed