{"_id":"67c3492c75bca28ed409cf4f","slug":"bike-collides-with-vanrose-air-force-couple-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1005-126365-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: वनरोज से टकराई बाइक, एयरफोर्स दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: वनरोज से टकराई बाइक, एयरफोर्स दंपती घायल
विज्ञापन
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद के बहोरिकपुर गांव के पास अचानक वनरोज सड़क पर आ गया। तभी ससुराल से पत्नी के साथ बाइक से लौट रहे एयरफोर्स के जवान की बाइक वनरोज से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से दंपती को अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने चिकित्सक की सलाह पर सैनिक को लेकर मिलिट्री हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया।
ग्राम बटेला निवासी अनूप (26) एयरफोर्स में कार्यरत हैं। 18 फरवरी को वह छुट्टी पर घर आया था। पत्नी निशी (25) व पुत्र आरुष (04) को वह ससुराल लेकर गया था। शनिवार को तीनों बाइक से लौट रहे थे। फर्रुखाबाद के ग्राम बहोरिकपुर के पास उनकी बाइक वनरोज टकरा गई। हादसे में दंपती घायल हो गए, जबकि पुत्र बाल-बाल बच गया। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। यहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद सैनिक को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। परिजन सैनिक को मिलिट्री हॉस्पिटल लखनऊ ले गए।