{"_id":"617997fd48796468ec291895","slug":"bike-collides-with-tree-sanitation-worker-dies-serious-head-injuries-due-to-not-wearing-helmet-kannauj-news-knp6607891187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बाइक, सफाई कर्मचारी की मौत, हेलमेट न लगाने से सिर में आईं गंभीर चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई बाइक, सफाई कर्मचारी की मौत, हेलमेट न लगाने से सिर में आईं गंभीर चोटें
विज्ञापन
मलिकपुर(कन्नौज)। कस्बे में तेराजाकेट मार्ग पर ईदगाह के पास बाइक संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकरा गई। हादसे में संविदा सफाई कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना सुबह आठ बजे की है।
गुरसहायगंज के मोहल्ला आजाद नगर निवासी कैलाश चंद्र वाल्मीकि (38) संविदा पर सफाई कर्मचारी थे। यह गंगागंज गुरौली से बाइक से तेराजाकेट होते हुए जा रहे थे। ईदगाह के पास संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कैलाश ने हेलमेट नहीं लगाया था। इससे सिर में गंभीर चोटें आ गईं।
पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें लगीं। राहगीर इन्हें अस्पताल भेजने की तैयारी करने लगे। तभी दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे दरोगा बृजेश कुमार यादव ने परिजनों को जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।