फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike collides with tree in Kannauj, death of brother and nephew of the groom going to the wedding

मातम में बदली खुशियां: कन्नौज में पेड़ से टकराई बाइक, शादी में जा रहे दूल्हे के भाई व भांजे की मौत

Mon, 07 Jun 2021 10:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 07 Jun 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with tree in Kannauj, death of brother and nephew of the groom going to the wedding
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज में शादी समारोह में शामिल होने के बाद निकले तीन युवकों की बाइक रविवार देररात पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई। हादसे में दूल्हे के भाई व भांजे ने दम तोड़ दिया। तीसरे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फौती सूचना के आधार पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। इस हादसे से शादी वाले दोनों घरों में गम का माहौल हो गया।
विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट मौत का कारण बनी। मौके पर कोई हेलमेट नहीं मिला। सदर कोतवाली के डालेपुर निवासी हरिश्चंद्र के बड़े बेटे लवकुश की शादी पीरनपुर्वा कुसुमखोर में तय हुई थी। दूरी करीब 12 किमी है। रविवार को दरवाजे पर बरात पहुंच गई। पड़ोसी रिश्ते के भाई मिथुन ने बताया कि डीजे के नहीं आने पर रात के करीब साढ़े दस बजे दूल्हे के भाई मानू कश्यप (17), भांजे रंजीत (28) पुत्र शिवकुमार निवासी तिर्वा के रामपुर निवादा और गांव के ही प्रशांत कुमार (20) एक ही बाइक से डीजे वाले को देखने के लिए निकले।
विज्ञापन

इनकी बाइक गुगरापुर ब्लाक के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई। तीनों की चीखें और बाइक गिरने की तेज आवाज सुनकर खेत में पानी लगा रहे किसान दौड़े। किसानों में से एक ने मानू को पहचान लिया। सूचना पर परिजन रात करीब बारह बजे और पुलिस एक बजे पहुंची। तीनों को खाई से काफी मशक्कत से बाहर निकाला।

मानू और रंजीत की मौत हो चुकी थी। घायल प्रशांत को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि अगर सिर पर हेलमेट होता तो उनकी जान बच जाती। मौके से उनके पास हेलमेट नहीं मिला। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। घायल को इलाज के लिए पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

जल्दी-जल्दी हुईं भांवर
घटनास्थल पर तीनों युवक करीब दो घंटे तक पड़े रहे। किसानों के आवाज सुनने के बाद भी इनके करीब तक पहुंचने और पहचानने में करीब साढ़े 11 बज गए थे। इसके बाद ही परिवार को सूचना दी जा सकी। हादसे का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बरात में भी अफरातफरी मच गई। जल्दी-जल्दी भांवर का कार्यक्रम हुआ। दूल्हे के भाई और भांजे की मौत से दोनों ही परिवारों में गम का माहौल है। मानू परिवार में पांचवें नंबर का बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed