{"_id":"66c90649bd42e672b105ce04","slug":"bike-collides-with-buffalo-three-minor-students-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1005-117579-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: भैंस से टकराई बाइक, तीन नाबालिग छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: भैंस से टकराई बाइक, तीन नाबालिग छात्र घायल
विज्ञापन
छिबरामऊ। साथियों के साथ गांव से छिबरामऊ आ रहे छात्र की बाइक अचानक सामने आई भैंस से टकरा गई। सड़क पर गिरकर तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सौ शैया अस्पताल से तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे में भैंस भी मर गई।
छिबरामऊ इलाके के नौगाईं गांव निवासी रवि पाल (16) पुत्र अनिल कुमार अपने सहपाठी गांव के ही वैभव शर्मा (15) पुत्र कुलदीप शर्मा तथा प्रिंस पाल (16) पुत्र संतोष पाल के साथ शुक्रवार को दोपहर छिबरामऊ के फर्रुखाबाद चौराहे पर स्थित अपनी दुकान पर जा रहा था। रास्ते में ताजपुर रोड पर ताड़ी वाले बंबा के पास अचानक सामने आई भैंस से उसकी बाइक टकरा गई।
टक्कर लगते ही तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। यहां कुछ देर चले इलाज के बाद हालत में सुधार न होने पर डाॅक्टर ने तीनों को तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।