फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike collided with cattle, inspector posted in Jalaun injured

Kannauj News: मवेशी से टकराई बाइक, जालौन में तैनात दरोगा घायल

Sat, 02 Aug 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with cattle, inspector posted in Jalaun injured
छिबरामऊ (कन्नौज)। परिवार से मिलने फतेहगढ़ जा रहे जनपद जालौन में तैनात दरोगा की बाइक शुक्रवार को अचानक सामने आए मवेशी से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एक निजी वाहन से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने गंभीर हालत देख प्राथमिक इलाज के बाद राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर नगर के थाना बिल्हौर के ग्राम बकोठी निवासी ऋषि कुमार कटियार (56) पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक हैं। वर्तमान में वह जालौन जिले के थाना नदीगांव में तैनात हैं। उनका परिवार फतेहगढ़ के नेकपुर कलां में रहता है। शुक्रवार को वह ड्यूटी करने के बाद बाइक से फतेहपुर जा रहे थे। रास्ते में फर्रुखाबाद के ग्राम बहोरिकपुर के पास अचानक सामने आए मवेशी के झुंड से बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, से गुजर रहे छिबरामऊ के डाॅक्टर रजनीश राजपूत ने इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि हादसा फर्रुखाबाद के बहोरिकपुर में हुआ है। हादसे की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed