फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bijalee bil thamaaya to taala daalakar bhaag gae aavantee

बिजली बिल थमाया तो ताला डालकर भाग गए आवंटी

Thu, 10 Oct 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
bijalee bil thamaaya to taala daalakar bhaag gae aavantee
कांशीराम कालोनी में बंद पडे़ आवास। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कांशीराम कालोनी के आवंटियों को बिजली विभाग ने बिल थमाया तो वह आवासों में ताला डालकर भाग गए। करीब 1500 आवासों वाली कालोनी के 450 आवासों में ताला लटक रहा है। बिजली बिल चुकाने से बचने के लिए आवंटियों ने यह कदम उठाया है। वहीं, बिजली विभाग ने साफ कर दिया है कि हर हाल में बिल की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

बसपा शासनकाल में बनी कांशीराम कालोनी में सालों से कई लोगों ने बिजली का बिल अदा नहीं किया है। कुछ माह पहले कालोनी की बिजली विभाग ने काट दी थी। दो दिन बिजली कटी रहने के बाद कालोनी के लोगों ने जल्द बकाया जमा करने का वादा किया था। इस पर कनेक्शन जोड़ दिया गया। बकायेदारों ने बिल जमा नहीं किया। विभाग ने फिर बिल जारी कर सख्ती बरती। भारी भरकम बिल देख कालोनी के 30 फीसदी लोग आवास में ताला डालकर चले गए। कुछ कालोनियों में नए लोगों ने कब्जा भी जमा लिया है।
विज्ञापन

एक्सईएन शादाब अहमद ने बताया कि कांशीराम कालोनी में रहने वालों ने कभी भी बिल जमा नहीं किया है। कालोनी के लोगों पर करीब डेढ़ करोड़ बकाया है। यह बकाया रकम जमा करना चाहते हैं तो कार्यालय में आकर बिल को संशोधित करा लें। इसके बाद बकाया धनराशि जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने आवासों पर नोटिस भेजकर की जाएगी वसूली
कालोनी के मूल आवंटियों का पता लगाकर उनसे वसूली की जाएगी। नगरपालिका परिषद से आवास आवंटन की सूची ली जाएगी। जो लोग आवास छोड़ कर भाग गए, या कहीं और रहने लगे हैं, उन्हें तलाश किया जाएगा। पूर्व में रहने के स्थान पर भी खोज की जाएगी। नोटिस देकर रकम जमा कराई जाएगी।

एक से डेढ़ लाख रुपये बकाये का दिया नोटिस
बिजली विभाग ने एक से डेढ़ लाख रुपये बकाये का नोटिस थमाया है। आवंटियों का कहना है कि उनके यहां एक दो बल्ब के अलावा अतिरिक्त बिजली का उपयोग ही नहीं है। बिजली विभाग ने मनमाने तरीके से बिल थमा दिया है। पहले इसकी जांच की जाए, बाद में बिल वसूल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed