फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bihar going to kill the woman captive

बिहार की महिला की हत्या करने वाला बंदी

Sat, 20 Feb 2016 12:35 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 20 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bihar going to kill the woman captive

बिहार से रुपये देकर महिला को पत्नी बनाकर लाने के

विज्ञापन
बाद करीब सवा दो वर्ष पहले उसकी हत्या कर शव गायब करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के करीब 16 महीने बाद पुलिस को उसे पकड़ने में सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि छिबरामऊ थाने के गांव निगोह खास निवासी इंदिरा देवी पत्नी सुनील की तहरीर पर 29 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। उसने अपनी चचेरी बहन धनवंती पुत्री भोला महतो निवासी प्लाजा घाट जिला छपरा बिहार के गायब होने पर रिनू पुत्र रामप्रकाश निवासी निगोह खास थाना छिबरामऊ के खिलाफ केस किया था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद रिनू फरार हो गया। इस मामले का खुलासा करने के लिए छिबरामऊ कोतवाल सीएल वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। एसपी के अनुसार, छिबरामऊ पुलिस ने शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे निगोह खास तिराहा से रिनू को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त रिनू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह बिहार से धनवंती को 37 हजार रुपये में पत्नी बनाकर रखने के उद्देश्य से लाया था, पर उसके हकलाने व बीमार रहने के कारण समाज में उसकी बदनामी होने लगी।

इस पर उसने धनवंती से पीछा छुड़ाने के लिए 11 दिसंबर 2014 को उसे अपनी बहन के घर घुमाने के बहाने ले गया। उसे बेवर, मैनपुरी, फीरोजाबाद, शिकोहाबाद, आगरा, फतेहपुर सीकरी होते हुए भरतपुर से चलकर मेहंदीपुर बालाजी का दर्शन कराने ले गया। इसी दौरान एक पहाड़ी पर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और शव झाड़ियों में छिपा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed