फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bienes por valor de lakh destruidos debido al incendio en cinco casas

पांच घरों में आग लगने से लाखों का सामान स्वाहा

Sat, 26 Mar 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bienes por valor de lakh destruidos debido al incendio en cinco casas
फोटो 26सीएचबीपी62: आग से हुए नुकसान को देखते ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख (कन्नौज)। नगला भारा गांव में आग लगने से पांच घरों में अनाज समेत लाखों की गृहस्थी का सामान जल गया। दो घंटे बाद ग्रामीण आग पर काबू पा सके। सूचना पर पहुंची पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

ग्राम नगला भारा निवासी लाखन सिंह पुत्र पे्रमचंद्र के मकान की दीवार से सटे पतेल के कुछ गठ्ठों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते रौद्र रूप धारण कर लिया। पड़ोस के सुरजीत पुत्र खुशीराम, राजू पुत्र अमर सिंह, गिरेंद्र पुत्र बनवारीलाल एवं नवरत्न पुत्र गंगा सहाय के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। घरों में लगी सबमर्सिबल पंप चलवाकर और मिट्टी डालकर दो घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग ने पांचों घरों में रखे अनाज, कपड़े, छप्पर, चारपाई, रजाई गद्दे समेत लाखों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे एसआई रामसिंह व दिलीप मिश्रा आग लगने के कारणों की छानबीन में जुट गए।
विज्ञापन

दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड
पांच घरों से आग की लपटे उठती देख गांव के लोगाें ने तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी थी। गांव के लोगों का आरोप है आग लगने के दो घंटे बाद तक दमकल कर्मी नहीं पहुंचे। अगर समय पर दमकल पहुंच जाती तो शायद लोगों का नुकसान कुछ कम होता।

फोटो 26सीएचबीपी63: छत से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करते युवक। संवाद

फोटो 26सीएचबीपी63: छत से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करते युवक। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed