फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bhimmapurwa 45 house fire ashes

भिम्मापुरवा में आग से 45 घर राख

Wed, 27 May 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Wed, 27 May 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bhimmapurwa 45 house fire ashes
सदर तहसील क्षेत्र के गांव भिम्मापुरवा में अचानक लगी आग से 45 घर जलकर राख हो गए। प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब छह घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला।
विज्ञापन


भिम्मापुरवा गांव में दोपहर में अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर करीब 45 मिनट बाद अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने पानी की बौछार शुरू कराई। सूचना पर एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला, क्षेत्रीय लेखपाल मनोज राय, विमल कुमार व अन्य राजस्व टीम को लेकर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से करीब 6 घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान 45 मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर एसडीएम सदर ने राजस्व टीम को लगाकर क्षति का आंकलन शुरू कराया। एसडीएम ने बताया कि पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। क्षेत्रीय प्रधान व राशन कोटेदार को लगा दिया गया है। मिट्टी के तेल से लेकर चावल, आलू व अन्य खाद्य पदार्थो की व्यवस्था शुरू करा दी गई है।

कैसे होगी बहन की शादी
गांव भिम्मापुरवा में आग लग जाने से सिपाहीलाल पुत्र अंगने का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हाल ही में उसकी बहन की शादी थी। इसकी तैयारियों को लेकर उसने दान-दहेज सहित अन्य सामान जमा किया था। अब उसके घर कोई सामान नहीं बचा है। रो-रोकर उसके परिवार का बुरा हाल है।


ये ग्रामीण हुए बेघर
सिपाहीलाल पुत्र अंगने, अंगने पुत्र जगन्नाथ, राजकुमारी पत्नी शिवलाल, सर्वेश पुत्र रामलखन, रामनिवास पुत्र पातीराम, रामकिशोर पुत्र दोलम, महेशचंद्र पुत्र रामलखन, गजरानी पत्नी रामबक्श, रामशरण पुत्र रामलाल, केसबहादुर पुत्र रामलाल, रामनरेश पुत्र शंभुदयाल, मथुरा पुत्र रामेश्वर, प्रेमचंद्र पुत्र रामेश्वर, शिवचरण पुत्र रामेश्वर, ठाकुर प्रसाद पुत्र गोकरन, जयराम पुत्र मशाल, जयसिंह पुत्र मशाल, सुशील पुत्र गोकरन, जदुनाथ पुत्र गोकरन, विश्राम पुत्र गयादीन, रामनरायन पुत्र गयादीन, नरेश पुत्र गयादीन, रोशन पुत्र रामनरायन, ओमकार पुत्र रामविलास, चंद्रशेखर पुत्र मथुरा, अनिल पुत्र रामप्रकाश, रामरतन पुत्र मिढ़ई, रामप्रकाश पुत्र नत्था, निर्मल पुत्र गोकरन, आशाराम पुत्र बिल्ला, गिरीश पुत्र बिल्ला, विद्यावती पत्नी रामपाल, शंकर पुत्र मिंडा, रामश्री पत्नी बिल्ला, रामप्रकाश पुत्र शंभूदयाल, रामविलास पुत्र शंभूदयाल, रामबाबू पुत्र रामशरण, दिनेश पुत्र कढ़िले, रामकुमार पुत्र कढ़िले, रामसागर पुत्र जीत बहादुर, मनोज पुत्र जीत बहादुर, रामानंद पुत्र कढ़िले, कढ़िले पुत्र मोती, सियादुलारी पत्नी गंगाराम, रामलड़ैते पुत्र राजाराम


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed