फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bhandara on Ram Navami and run round Knyabhoj

रामनवमी पर कन्नाभोज और भंडारे का दौर चला

Sat, 16 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 16 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bhandara on Ram Navami and run round Knyabhoj
सिंहवाहिनी मंदिर में भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज। रामनवमी पर जिले भर में कन्याभोज और भंडारों का दौर चलता रहा।  शहर के सिंहवाहिनी मंदिर परिसर में रामनवमी पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भक्तों ने हलुआ, पूड़ी व सब्जी प्रसाद के  रुप में ग्रहण की।

विज्ञापन


सुबह से ही दुर्गा मंदिराें में पूजा-अर्चना व हवन का दौर शुरू हो गया। सिहंवाहिनी मंदिर में भक्तों ने हवन किया। इसमें आने वाले भक्तों ने आहुतियां डालीं। बाद में संमार्ग स्वयंसेवी अध्यात्मिक संस्था की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर राम सुमिरन शुक्ला, अमित मिश्रा, सल्लू अवस्थी, प्रखनेंद्र शुक्ला, रामजी मिश्रा, पारस जैन, नंदप्रकाश तिवारी, अमोल दुबे, प्रफुल्ल केलकर, पुनीत पांडेय, मृदुला दुबे, आदित्य मिश्रा, जवाहर सैनी, बृजेश दुबे, अखिलेश दुबे, सोमप्रकाश शुक्ला सहित संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे। इसी तरह सरायमीरा स्थित काली दुर्गा मंदिर में भक्तों ने प्रसाद वितरण किया।  
विज्ञापन


नजरापुर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के फगुहा, लोहामढ़, गागेमऊं, जसपुरापुर सरैंया, मुरैया, भुगैतापुर सहित अन्य गांवो में भक्तों ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। शुक्रवार को कन्याओं  को भोजन कराकर व्रत तोड़ा। नजरापुर पट्टी स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर व पाथामाई देवी स्थल पर भक्तों की सुबह से ही भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed