फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bhaee ke saath milakar premika ko utaara tha maut ke ghaat

भाई के साथ मिलकर प्रेमिका को उतारा था मौत के घाट

Sun, 15 Dec 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
bhaee ke saath milakar premika ko utaara tha maut ke ghaat
तिर्वा(कन्नौज)। युवती की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंकने के मामले में पुलिस ने प्रेमी और उसके भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पहले तो युवक भाई को बचाने के लिए पुलिस को गुमराह करता रहा, जब परिजनों से पुलिस ने जानकारी ली तो हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन

गुरुवार को ईशन नदी पुल के पास सड़क किनारे झाड़ियों में युवती का शव मिला था। हत्यारे ने गला दबाने के बाद ईंट से चेहरे को कुचल दिया था। पुलिस को देर शाम पोस्टमार्टम हाउस में शव पहुंचने के बाद बड़ा सुराग हाथ लगा। मृतका के पास से पर्ची मिली थी। इसमें मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस ने इस नंबर के आधार पर एक युवक को उठाया तो घटना परत दर परत खुलती चली गई। मृतका की शिनाख्त कानपुर के फीलखाना निवासी नीलम के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस को पता चला कि कानपुर के रोटी गोदाम बिरहाना रोड कोतवाली फीलखाना में रहने वाले रामू और श्याम बाबू पुत्रगण लक्ष्मीनारायण ने बहन और बहनोई की मौत के बाद भांजी नीलम को पाला था। 10 अगस्त 2019 को नीलम सब्जी लेने घर से निकली। इसके बाद लौट कर नहीं आई। 12 अगस्त को मामा रामू ने फीलखाना थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। 17 अगस्त को नीलम ने मामा रामू को फोन कर सूचना दी कि उसने दिल्ली में ठठिया थानाक्षेत्र के पैथाना गांव में रहने वाले सुमित से शादी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित ने बताया कि दिल्ली से वह लोग गुरुवार को बस से गुरसहायगंज पहुंचे। उसके परिजन नीलम को अपने साथ रखने के लिए राजी नहीं थे। वह नीलम से कानपुर मामा के घर जाने के लिए कह रहा था। कई बार कहने के बाद बाद भी नीलम राजी नहीं हुई। नीलम को कहीं और रखने के लिए उसके पास पैसे भी नहीं थे।
सुमित ने पहले बताया कि वह दोनों गुरसहायगंज में बस से उतर गए। वह नीलम को बस अड्डे पर छोड़कर अकेला घर गया। बाइक लेकर नीलम के पास पहुंचा। बाइक से ले जाकर ईशन नदी पुल के पास हत्या कर दी। पुलिस को सुमित की बातों पर ज्यादा भरोसा नहीं हुआ। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि सुमित बाइक लेने घर नहीं आया था। ऐसे में सवाल उठा कि आखिर बाइक सुमित तक पहुंची कैसी। पुलिस ने सुमित से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हकीकत बयां कर दी। पता चला कि बाइक लेकर उसका भाई विजय प्रताप आया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस अब विजय प्रताप की तलाश कर रही है। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि नीलम के मामा श्याम बाबू पुत्र लक्ष्मी नारायण वाल्मीकि ने सुमित और विजय प्रताप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। विजय प्रताप की तलाश की जा रही है।

जिससे था प्यार, उसी से चार महीने में हो गई नफरत
चार महीने पहले जिस सुमित ने नीलम के साथ जीवन भर साथ रहने और जीने मरने की कसम खाई थी, उसी ने नीलम को मौत के घाट उतार दिया। हत्या इतनी बेरहमी से की थी कि देखने वालों की भी रूह कांप गई। ईंट से चेहरे को कुचल कर सुमित ने बेतहाशा गुस्से का इजहार किया। सुमित ने बताया कि कुछ दिनों तक सब ठीक चलने के बाद नीलम से किसी न किसी बात पर विवाद होने लगा। पैसों की तंगी और घर में सुख सुविधा कम होने से नीलम के सपने भी बिखरने लगे। हालत यह हो गई कि उसकी जायज मांगें भी पूरी नहीं हो रही थीं। दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया। चार महीने पहले परवान चढ़ा इश्क पैसों की तंगी और निवालों की कमी के कारण सतह पर आ गया था। एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत भी इसी के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed