फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bhaajapa kee neetiyaan kisaanon ke hit mein nahin-tarun

भाजपा की नीतियां किसानों के हित में नहीं-तरुण

Mon, 14 Dec 2020 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
bhaajapa kee neetiyaan kisaanon ke hit mein nahin-tarun
कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस( किसान) के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पट? - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। किसानों की लड़ाई के समर्थन में कांग्रेस किसान के प्रदेश अध्यक्ष व जोन प्रभारी तरुण पटेल की अगुवाई में किसान स्वाभिमान यात्रा जिले में पहुंची। यहां नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस किसान के प्रदेश अध्यक्ष व जोन प्रभारी कांग्रेस तरुण पटेल के नेतृत्व में दूसरे चरण में जलालाबाद शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, गोंडा, अयोध्या, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, कानपुर, उन्नाव होते हुए स्वाभिमान यात्रा जिले में पहुंची। यहां जसौली, गोवर्धनी, कुसुमखोर में पीसीसी सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष ऊषा दुबे की अध्यक्षता में किसान सभा का आयोजन किया गया। संचालन जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे ने किया। प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों की वजह से किसान परेशान हैं। भाजपा सरकार के तीन कृषि कानूनों से किसान आत्महत्या करने पर विवश हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं। जसौली की किसान सभा मोहम्मद मुस्तफा के हायर सेकेंडरी स्कूल में किसान जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव फौजी, शहर अध्यक्ष एहसान उल हक, जिला सचिव फरहान खान के नेतृत्व में हुई।
विज्ञापन

गोवर्धनी, कुसुमखोर में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव फौजी, कांग्रेस किसान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कप्तान सिंह के नेतृत्व में सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य, पीसीसी सदस्य बजरंग सिंह चौहान, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कप्तान सिंह, जिला महासचिव घनश्याम यादव, जिला महासचिव पुष्पेंद्र पांडे, किसान प्रदेश सचिव सत्येंद्र पटेल, तालग्राम के ब्लॉक अध्यक्ष सारिक, अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष सरफराज हुसैन, साबिर, तिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष लियाकत अली, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुशीर खान ,राजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed