फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bhaada kam na hua to dharana-pradarshan, bhaarateey kisaan yooniyan janashakti ne esadeeem ko diya gyaapan

भाड़ा कम न हुआ तो धरना-प्रदर्शन, भारतीय किसान यूनियन (जनशक्ति )ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

Sun, 28 Feb 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
bhaada kam na hua to dharana-pradarshan, bhaarateey kisaan yooniyan janashakti ne esadeeem ko diya gyaapan
एसडीएम जयकरन को ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। कोल्ड स्टोरेज संचालकों के आलू पैकेट भंडारण व बारदाना के दामों में बढ़ोतरी का विरोध तेज हो गया है। भारतीय किसान यूनियन( जनशक्ति )के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर वृद्धि वापस कराने की मांग की है। ऐसा न होने पर कोल्ड स्टोरेज केे बाहर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कोल्ड स्टोरेज में आलू पैकेट भंडारण का भाड़ा इस सीजन से पहले 110 रुपये था। संचालकों ने प्रति पैकेट भाड़े के दाम 40 रुपये बढ़ाकर 150 कर दिए हैं। नया खाली बोरा (बारदाना) 25 से 26 रुपये का था। इसे 33 रुपये कर दिया गया। इससे किसान परेशान हैं। किसानों के समर्थन में किसान संगठन आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के पदाधिकारियों ने इस बाबत एसडीएम जयकरन को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि जिले में कोल्ड स्टोरेज संचालकों ने मनमाने तरीकों से भाड़े, बारदाना की कीमतों में वृद्धि कर दी है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। बढ़े दामों को तत्काल वापस लिया जाए। ऐसा न हुआ तो कोल्ड स्टोरेज के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर राज यादव, प्रदीप कुमार, विमल यादव, शिवम सक्सेना, अर्श जहां समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed