{"_id":"603a8f7b8ebc3e8c911c77c6","slug":"betee-kee-shaadee-beemaaree-bata-dyootee-se-kiya-inakaar-kannauj-news-knp6145675159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी, बीमारी बता ड्यूटी से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी, बीमारी बता ड्यूटी से किया इनकार
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते एडीएम गजेंद्र कुमार और सीडीओ आरएन सिंह।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कुछ ने बेटी की शादी, बीमारी बताकर ड्यूटी करने से इनकार कर दिया। एडीएम ने कहा कि केवल गंभीर समस्याओं पर विचार किया जाएगा।
बैठक में जिलास्तरीय अधिकारी, आरओ, एआरओ के अलावा कई इंटर कालेजों के प्रधानाचार्य शामिल हुए। यहां एडीएम गजेंद्र कुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव चुनौती के रूप में सामने है। पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष चुनाव कराना है। यहां शिक्षक श्रीकृष्ण ने बताया कि बेटी की शादी अप्रैल में है। बेटा छोटा है। परिवार में काम देखने वाला कोई नहीं है। ऐसे में उनकी ड्यूटी न लगाई जाए। योगेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में पैर में चोट लग गई थी। चलने में दिक्कत होती है। कई लोगों ने खुद के साथ पत्नी की बीमारी बताकर ड्यूटी काटने की फरियाद की। एडीएम गजेंद्र कुमार ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति की गंभीर समस्या है तो ही विचार कर ड्यूटी काटी जाएगी। इस मौके पर सीडीओ आरएन सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत विनीत कटियार, पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एक चरण में चुनाव, ज्यादा कर्मियों की होगी जरूरत
एडीएम ने बताया कि एक चरण में चुनाव होने से ज्यादा कर्मियों की जरूरत होगी। चुनाव ड्यूटी के लिए अधिकारी-कर्मचारी तैयारी करना शुरू कर दें। अफसरों से मिलने वाले निर्देशों का पालन करें। इसके लिए एक डायरी बना लें। इसमें जरूरी निर्देश दर्ज करते रहें। इससे कि चुनाव को शांतिपूर्वक व निष्पक्ष कराने में कोई दिक्कत न आए।