{"_id":"69bd87440d8b17e80c00a44b","slug":"behrin-iti-to-host-job-fair-on-24th-kannauj-news-c-214-1-knj1005-146340-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बेहरिन आईटीआई में रोजगार मेला 24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बेहरिन आईटीआई में रोजगार मेला 24 को
विज्ञापन
कन्नौज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बेहरिन स्थित आईटीआई में वृहद रोजगार मेले का आयोजन 24 मार्च को होगा। युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन चलाया जा रहा है। शुक्रवार को डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कन्नौज सहित विभिन्न शहरों की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनके माध्यम से लगभग 1000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले में हाईस्कूल से लेकर परास्नातक, डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल “रोजगार संगम” rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान एसपी विनोद कुमार, सीडीओ राम कृपाल चौधरी, सदर एसडीएम वैशाली, जिला सेवायोजन अधिकारी अपूर्वा दुबे आदि मौजूद रहे।