फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   beerapur mein kisee ne nahin lagavaaya teeka, khapha esadeeem ne bijalee aapoorti rokane aur raashan band karane ke die nirdesh

बीरपुर में किसी ने नहीं लगवाया टीका, खफा एसडीएम ने बिजली आपूर्ति रोकने और राशन बंद करने के दिए निर्देश

Wed, 02 Jun 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
beerapur mein kisee ne nahin lagavaaya teeka, khapha esadeeem ne bijalee aapoorti rokane aur raashan band karane ke die nirdesh
खड़िनी (कन्नौज)। सौरिख ब्लॉक के बीरपुर गांव में बुधवार को एक भी व्यक्ति टीका लगवाने नहीं पहुंचा। सुबह 10 बजे पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम काफी देर तक इंतजार करती रही। टीम ने घर-घर जाकर जागरूक किया। इसके बाद भी लोग नहीं आए तो टीम लौट गई। इससे नाराज एसडीएम ने गांव की बिजली आपूर्ति रोकने और कोटेदार को राशन बंद करने के निर्देश दिए। हालांकि रात तक आपूर्ति काटी नहीं गई थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारी व कार्यक्रम प्रभारी सतीश शर्मा एवं ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार पटेल, लेखपाल अवनीश अवस्थी बुधवार को बीरपुर गांव पहुंचे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद कोई व्यक्ति टीका लगवाने नहीं आया तो अधिकारियों ने इसकी सूचना उप जिलाधिकारी छिबरामऊ देवेश कुमार गुप्ता को दी। उपजिलाधिकारी के साथ सौरिख के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजहर सिद्दीकी, जिला कृषि अधिकारी राम मिलन सिंह परिहार, एडीओ पंचायत अरविंद राजपूत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए समझाया गया। यह नहीं माने। बीरपुर ग्रामसभा के मजरा झबरा, कुठला, लालपुर, सरवाई से भी कोई नहीं आया। तब अधिकारियों ने लालपुर और सरवाई के लोगों को जागरूक करने के लिए गांव वालों के साथ बैठक की। नतीजा नहीं निकला। इससे गुस्साए उपजिलाधिकारी ने एसडीओ छिबरामऊ को बीरपुर की विद्युत आपूर्ति बंद करने का आदेश दिया। कोटेदार से राशन वितरण न करने के लिए कहा।
विज्ञापन

बाद में प्रशासनिक टीम ने कहीं और कैंप लगाने की योजना बनाई। ग्रामसभा खड़िनी के ग्राम नगला खरगाई में मनरेगा का कार्य चल रहा था। यहां पर ग्राम प्रधान सुधीर पाल के सहयोग से 90 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed