फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Beaten in election rivalry , four injured

चुनावी रंजिश में फिर मारपीट, चार घायल

Sun, 11 Oct 2015 12:23 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 11 Oct 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Beaten in election rivalry , four injured

सदर कोतवाली क्षेत्र में जलालपुर सरवन गांव के पास

विज्ञापन
पूर्वी ओवरब्रिज के नीचे भाजयुमो जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के समर्थक आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। इसके बाद हवा में गोलियां भी दागी गईं। मामले में दोनों तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य व उनके समर्थकों ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष को पीटा था। यही विवाद शनिवार को फिर हिंसा का कारण बना। एक पक्ष से ज्ञानेंद्र यादव पुत्र रामपाल यादव निवासी बछुइया ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि शनिवार को वह अपनी बाइक से संदीप वर्मा निवासी लुधपुरी के साथ सुबह साढ़े 11 बजे गांव जलालपुर सरवन जा रहा था।

ओवरब्रिज पुल के पास भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ कटियार, उनके भाई गौरव कटियार निवासी सरायमीरा, उपेंद्र वर्मा व संजय वर्मा निवासी देविनटोला सरायमीरा, बाबू वर्मा व पप्पू वर्मा निवासी सलेमपुर ताराबांगर, संजीव कटियार पुत्र सुभाष कटियार निवासी फतुंआपुर व पांच छह अज्ञात ने उन्हें घेर लिया।

संदीप को बाइक से उतारकर पीटने लगे। बचाने के प्रयास में उसकी भी पिटाई शुरू कर दी। गाड़ी मेें डालकर उठा ले जाने का प्रयास किया। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागे तो अवैध असलहों से जान से मारने की नीयत से फायर किए। सौरभ कटियार ने चाकू से प्रहार किए और फायरिंग कर दहशत फैला दी।

पिटाई से ज्ञानेंद्र व संदीप दोनों घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष के उपेंद्र वर्मा ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य नेम सिंह यादव, उनके भाई मान सिंह यादव उर्फ भूरा, मुकद्दर अली, कल्लू नेता व उनके भाई निवासी जलालपुर सरवन, शेखर यादव पुत्र मान सिंह यादव, दीपू यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी अड़ंगापुर के खिलाफ मुकदमा लिखाया है।

आरोप लगाया कि वह अपने साथी रामजीवन राजपूत निवासी जुकइया व चालक रजत सैनी निवासी सरायमीरा के साथ घर से मंडी समिति ओवरब्रिज होते हुए गोल कुंआ जा रहे थे। जैसे ही ओवरब्रिज क्रास कर पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचे, तभी उक्त लोगों ने असलहों से लैस होकर वाहन को रोक लिया। रजत सैनी को गाड़ी से नीचे उतारकर मारने पीटने लगे।

बचाने पहुंचे तो पिटाई कर दी। इस दौरान उसके गले में पड़ी सोने की चेन, मोबाइल व नगदी लूट ली। कई राहगीरों के एकत्र होने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग करते हुए भाग गए। मारपीट में उपेंद्र व रजत घायल हुए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, पर तब तक हमलावर भाग चुके थे।

पुलिस ने दोनों पक्षों के चारों घायल युवकों को जिला अस्पताल ले जाकर डाक्टरी परीक्षण कराया। कोतवाल भुल्लन यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed