{"_id":"63c438540aecf315e54f5616","slug":"beaten-for-not-giving-money-to-replace-transformer-kannauj-news-knp739004469-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए रुपये न देने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए रुपये न देने पर पीटा
विज्ञापन
तिर्वा। ट्रांसफार्मर बदलवाने के नाम पर रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। इसमें कई लोग घायल हो गए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के नई बस्ती गांव निवासी शिवनाथ सिंह ने बताया कि गांव में आठ जनवरी को ट्रांसफार्मर जल गया था। इस कारण बत्ती नहीं आ रही थी। रात करीब आठ बजे गांव के ही प्रबल, अनुज, हर्षित, राकेश व संतोष घर आए और ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए 5800 रुपयों की मांग करने लगे। पुत्र ने रुपये देने से मना कर दिया। तब आरोपियों ने गालियां देते हुए मारपीट कर दी। आरोपियों ने घर में घुसकर पुत्र रिषी के साथ मारपीट की। बचाने आए अन्य परिजन भी घायल हो गए।
पीड़ित ने आरोपियों की शिकायत थाना पुलिस से की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए एसपी को प्रार्थनापत्र दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष पीएन बाजपेई ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--------
फसल की रखवाली कर रही किशोरी से छेड़छाड़
तालग्राम। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि शनिवार रात 13 वर्षीय पुत्री के साथ अन्ना मवेशियों से फसल की रखवाली करने खेत पर गई थी। खेत पर रखी झोपड़ी में ही लेट गई तभी देर रात गांव के एक युवक ने पुत्री को दबोच दिया और छेड़छाड की। शोर मचाने पर उसने उस युवक को पकड़ लिया पर वह भाग गया। उसका मफलर हाथों में ही छूट गया। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा का कहना है जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करवाई की जाएगी।