फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BDO rebuked the principal, cleaned up the routine

बीडीओ ने प्रधान को फटकारा, कराई सफाई

Fri, 14 Jul 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Fri, 14 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
BDO rebuked the principal, cleaned up the routine
ताहपुर गांव में प्रधान को निर्देश देते बीडीओ रामायण सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विकास खंड तालग्राम के ग्राम पंचायत ताहपुर में ग्राम प्रधान की मनमानी व विकास कार्यों की उपेक्षा के चलते घरों से लेकर गलियों में भरे पानी की अमर उजाला ने 12 जुलाई को बारिश में खुली पोल भरी गलियां शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। ग्रामीणों ने खबर छपने के बाद आन लाइन डीएम से शिकायत दर्ज कराई थी। डीएम ने निर्देश पर बीडीओ ने गांव पहुंचकर ग्राम प्रधान व सचिव की ब्लाक कार्यों की उपेक्षा के चलते फटकार लगाई।

विज्ञापन


जनरेटर व पंपिंग सेट मंगाकर ग्रामीणों के सहयोग से जल निकासी कराई। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।  बारिश के चलते ताहपुर गांव में पूरे मोहल्ले में जलभराव के साथ कई घरों में पानी भर गया था। जिसमें रामलखन, गिरीशचंद्र, रावेंद्र, अजय कुमार, कैलाश, अंकित, मुकेश आदि के घर में पानी भर गया था। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर शिव मंदिर जाने वाले शिव भक्तों को भी परेशानी हुई। कई बार ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से नालियां बनवाने व जल निकासी का प्रबंध कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान की अनदेखी के चलते जल भराव खत्म नहीं हुआ।  अमर उजाला की खबर के बाद गुरुवार को तालग्राम के बीडीओ रामायण सिंह गांव पहुंचे और पंपिंग सेट चालू कराकर जीन पाइप डालकर गली व घरों का पानी बाहर निकाला। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। बीडीओ कई घंटों तक गांव में जमे रहे।  बीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी से लेकर ग्राम प्रधान की जमकर क्लास ली। बीडीओ ने 48 घंटे में गांव में जल निकासी का प्रबंध होने से निर्देश दिए हैं। गांव के ग्रामीण धीरेंद्र, वीरेंद्र, मुकेश, राधेलाल आदि ने अमर उजाला की पहल की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 शुरू हो गई नालों को सफाई -
बारिश के पानी से हरिजन बस्ती में जाने वाले रास्ते पर जल भराव से प्रशासन सख्त नजर आया। कूड़े से पटी नालियों की सफाई शुरू हो गई है। मोहल्लेवालों ने क्षेत्रफल को देखते हुए दो सफाई कर्मचारियों की तैनाती की मांग की है। तालग्राम ब्लाक मुख्यालय पर स्थित तेराजाकेट चौराहे पर हरिजन बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते पर जलभराव के कारण आवागमन में मुश्किल हो रही थी। साथ ही गंभीर बीमारियों के पनपने की संभावना बढ़ गई थी। मोहल्ले के नागरिकों ने खंड विकास अधिकारी रामायण सिंह को अवगत कराया था। अमर उजाला में खबर छपते ही प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए सफाई कर्मी को भेजा है। जिसने तालग्राम रोड के किनारे बनी नाली को साफ करना शुरू कर दिया है। नागरिकों का मानना है कि कूडे़ से पटी नाली की सफाई के लिए कई और सफाई कर्मी आए तभी नाली सही ढंग से साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed