फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bas maalik aur saathiyon kee talaash mein kaee thikaanon par chhaapa

बस मालिक और साथियों की तलाश में कई ठिकानों पर छापा

Fri, 17 Jan 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
bas maalik aur saathiyon kee talaash mein kaee thikaanon par chhaapa
कन्नौज। जिले और फर्रुखाबाद की चार टीमों ने बुधवार रात और गुरुवार सुबह फरार बस मालिक और उसके साथियों की तलाश में कई ठिकानों पर छापा मारा। छापामारी फर्रुखाबाद के अलावा मैनपुरी जिले में भी हुई। घर पर ताला लगा मिला। संभावित स्थानों पर वह नहीं मिलीं। पुलिस के हाथ कुछ ठोस जानकारी लगी है। इसके आधार पर वह बस मालिक की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। वहीं बुधवार को छिबरामऊ पुलिस ने चार एजेंटों को जेल भेज दिया। पुलिस सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तारी से बचने के लिए संचालिका और उसका पति राजनीतिक आकाओं की शरण में हैं।
विज्ञापन

10 जनवरी की रात छिबरामऊ कोतवाली के घिलोई गांव के पास जीटी रोड पर हुए बस हादसे के मामले में मंगलवार को एआरटीओ कन्नौज संजय कुमार झा ने छिबरामऊ कोतवाली में बस मालिक प्रीती चतुर्वेदी, अज्ञात मैनेजर और एजेंट समेत चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को पुलिस ने सलीम पुत्र हकीम निवासी ऊंचा गांव छिबरामऊ, असलम पुत्र अब्दुल खां निवासी जेरकिला छिबरामऊ, मासूम रजा पुत्र मुकारिम निवासी किदवई नगर छिबरामऊ और जब्बार पुत्र गफ्फार निवासी सैय्यदबाड़ा छिबरामऊ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

बस मालिक, मैनेजर और अन्य की तलाश पुलिस कर रही है। बुधवार रात कन्नौज और फर्रुखाबाद की एसओजी टीम के अलावा, छिबरामऊ इंस्पेक्टर और स्वाट टीम ने फर्रुखाबाद और मैनपुरी जिले में स्थित प्रीती चतुर्वेदी के करीब आधा दर्जन स्थानों पर छापामारी की। वह नहीं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि प्रीती चतुर्वेदी, उसके पति और साथियों की तलाश में लगातार छापामारी की जा रही है। कुछ जानकारी हाथ लगी है। उम्मीद है कि जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed