फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bar acocition

कांटे के संघर्ष में दुर्गा नारायण बने अध्यक्ष व अनूप वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Sat, 15 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
bar acocition
bar acocition - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। बार एसोसिएशन के चुनाव में कांटे का संघर्ष दिखा। अध्यक्ष पद पर दुर्गा नारायण सिंह ने विपक्षी शिवनाथ सिंह यादव को तीस वोट से हराकर जीत हासिल की। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनूप दीक्षित ने केडी वर्मा को 21 वोट से हराया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नौ बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र यादव, चुनाव अधिकारी एसएमए रिजवी, राकेश दुबे, सहायक चुनाव अधिकारी राजीव सिंह राठौर, दफेदार, आरएन त्रिपाठी व विजय त्रिपाठी ने एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रमाकांत दीक्षित, सरोज दुबे, पूर्व विधायक संतोष चतुर्वेदी, धर्मवीर सिंह यादव व जयवीर सिंह यादव के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया को शुरू कराया। कुल 381 मतदाताओं में 362 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दुर्गा नारायण सिंह को 194 व शिवनाथ सिंह को 164, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनूप दीक्षित को 182 व केडी वर्मा को 161, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम (दो पद) पर देवेश मिश्रा को 166, रामबाबू शाक्य को 185, दिनेश चंद्र यादव को 141, कुलदीप सिंह यादव को 94 मत मिले, जिसमें देवेश व रामबाबू को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय (दो पद) पर जयवीर सिंह यादव 222, मोहम्मद कलीम 170 व रवि मिश्रा को 150 मत मिले, जिसमें जयवीर सिंह व मोहम्मद कलीम को विजयी घोषित किया गया। संयुक्त सचिव प्रशासन गुलाम हुसैन खां को 175 व कृष्णकांत त्रिपाठी उर्फ सौरभ को 176 वोट मिले। कांटे के इस मुकाबले में सौरभ ने महज एक वोट जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर अभिरूप सिंह दीक्षित को 174 व मोहम्मद मुफीद खां को 181 वोट मिले। मोहम्मद मुफीद खां को विजयी घोषित किया गया। देर शाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामचंद यादव व आरएन त्रिपाठी ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारियों ने जैसे ही विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की। समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पहले से ही मंगवाए गए ढोल और नगाड़े बजाए जाने लगे। विजेताओं को फूल मालाओं से लाद दिया गया। समर्थकों ने अपने-अपने तरकीे से खुशी का इजहार किया।

कानपुर में अधिवक्ताओं के चुनाव के दौरान हुए विवाद को देखते हुए यहां प्रशासन पहले से ही सतर्क था। परिसर में पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा खुद व्यवस्था का जायजा लेते रहे। एसआई प्रदीप सिंह पुलिस कर्मियों की टीम केसाथ अधिवक्ता सभागार के चारों गेटों पर सुरक्षा देखते रहे।

bar acocition

bar acocition- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed