फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Banks will have improved the system for blockade

बैंकों की व्यवस्था न सुधरी तो करेंगे चक्का जाम

Sun, 27 Nov 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 27 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Banks will have improved the system for blockade
किसान यूनियन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विकास खंड तालग्राम के सकरैनी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बुलाई गई किसान पंचायत में किसानों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा के साथ नोटबंदी का मुद्दा छाया रहा। बैंक की लेनदेन की व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त न होने पर किसान यूनियन ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित किसान पंचायत की अध्यक्षता किसान लालजीत व दीपक यादव के संचालन में शुरू हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दकी ने नोटबंदी पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि किसानों का आलू औने-पौने दाम बिक रहा है। वहीं तैयार खड़ी 40 से 50 दिन की फसलों पर पैसा न होने के कारण किसान दवा का छिड़काव नहीं कर पा रहा है। बीज खाद के लिए सहकारी समितियों से लेकर प्राइवेट दुकानों के चक्कर लगा रहा है। जबकि  बैंक के शाखा प्रबंधक 15 से 20 फीसदी लेकर कालेधन कुबेरों का रुपया बदलकर सफेद कर रहे हैं। किसान एक -एक पैसे के लिए मोहताज है। अपने बेटे-बेटों की शादी नहीं कर पा रहा है। जबकि मंत्री करोड़ों रुपये खर्च कर शादियां करा रहे हैं।
विज्ञापन


बैंकों की खराब व्यवस्था दुरुस्त न हुई तो वह किसानों के साथ चक्काजाम कर आंदोलन को विवश होंगे। संगठन के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र ने गांव की जनता को राशन कार्ड न मुहैया करा पाने की शिकायत की। वहीं दीपक यादव ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस मौके पर महेंद्र प्रताप, सुरेंद्र, राजेश कुमार, प्रेम प्रताप, सुरेश चंद्र, राकेश कुमार वर्मा, हासिम, जसीम, रघुवीर सिंह, प्रमोद कुमार समेत सैकड़ों महिला पुरुष किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed