{"_id":"2b6636dfd424b4cf7b2eba67e602efc5","slug":"bank-robbery-attempt-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में चोरी का प्रयास
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में तिर्वा रोड स्थित स्टेट बैंक की शाखा का
विज्ञापन
शटर काटकर चोरों ने शनिवार की रात चोरी का प्रयास किया। इस दौरान बैंक
चेकिंग के लिए अचानक पुलिस बल के पहुंचने पर दो चोर बैंक परिसर की छत से
होकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से दो सिलेंडर, एक बाइक समेत अन्य सामान
बरामद किया है।
बैंक के शाखा प्रबंधक ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तिर्वा रोड पर पाठक मार्केट में एसबीआई की शाखा है। शनिवार की रात करीब ढाई बजे चोरों ने गैस सिलेंडर से शाखा का मुख्य शटर काटने का प्रयास किया। चोर सेंट्रल लाक वाले स्थान को व ताले को काट पाए थे। इसी दौरान कोतवाली प्रभारी संतोष व्यास अचानक गश्त करते हुए उधर से निकले।
वह बैंक की सुरक्षा चेक करने पहुंचे तो यह देख चोर छत पर चढ़ने के बाद पीछे गली में कूदकर फरार हो गए। भागे चोरों की तलाश में पुलिस ने उक्त गली में कई घंटे तक छानबीन की पर चोरों का कोई पता नहीं चल सका। चोरों द्वारा मौके पर छोड़े गए दो गैस सिलेंडर, एक चश्मा, 50 मीटर से ज्यादा बिजली का तार पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
रविवार को दोपहर बाद शाखा के सामने छिपाकर खड़ी की गई बाइक को भी पुलिस ने आसपास के दुकानदारों की सूचना पर कब्जे में ले लिया। समझा जाता है कि चोर इसी बाइक से आए थे। पुलिस बाइक स्वामी की तलाश करने में जुट गई है। उधर, सूचना पाकर बैंक शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर प्रसाद मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने मामले से बड़े अफसरों को अवगत कराया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस घटना को गंभीरता से लिया गया है। जिले भर के बैंक शाखा प्रबंधकों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है। वहीं बैंकों के आसपास गश्त बढ़ाने की बात भी कही गई है, ताकि आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके।