{"_id":"58e539364f1c1b4c3e5b6ef9","slug":"bank-looking-for-a-million-lenders","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख के बकायेदार खोजने में जुटे बैंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख के बकायेदार खोजने में जुटे बैंक
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का एक लाख रुपये कर्जमाफी की घोषणा के बाद बैंक अधिकारी भी परेशान हैं। बैंक अधिकारी अब 50 हजार के बकायेदारों को छोड़कर एक लाख के बकायेदारों की सूची तैयार करने में जुट गए हैं। जिले की 24 बैंक की 131 शाखाओं को बकाएदारों की सूची तैयार करने में 48 घंटे लगेंगे।
विज्ञापन
जिले की 24 बैंकों में लगभग 65 हजार से अधिक बकायेदार हैं। इसमें केसीसी समेत अन्य कारणों से लिया गया लोन शामिल है। इधर, प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के कर्ज माफी की घोषणा कर रखी थी। जिसके चलते बैंकों ने अनुमान के अनुसार 50 हजार के बकायेदारों की सूची तैयार कर ली थी, लेकिन कर्जमाफी में एक लाख रुपये की घोषणा के बाद बैंक अधिकारी उनकी सू्ची खंगालने में जुट गए हैं। वहीं वर्तमान वित्तीय वर्ष में 61 हजार किसानों का रिन्यूवल किया गया है। इसमें एक लाख के बकायेदार कितने हैं इसकी लिस्ट बैंक तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोट
एक लाख रुपये के कर्जदार कितने किसान हैं। इसकी जानकारी अभी नहीं है। बैंकों को सूची तैयार करने के लिए कहा गया है। इस कार्य में 48 घंटे का समय लगेगा। - परमाल सिंह (एलडीएम,कन्नौज)
विज्ञापन