फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of youth found hanging in mango orchard in Kannauj

Kannauj: आम के बाग में लटका मिला युवक का शव, कई दिनों से लापता था संविदा बैंककर्मी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 06 Jan 2023 04:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Jan 2023 04:04 PM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र के एफएफडीसी के करीब आम के पेड़ में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त तिर्वा कोतवाली इलाके के आजाद नगर निवासी राजीव के रूप में हुई है। यह कई दिनों से लापता चल रहा था।

विज्ञापन
Dead body of youth found hanging in mango orchard in Kannauj
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

कन्नौज जिले में कई दिनों से लापता संविदा बैंककर्मी का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी 42 वर्षीय राजीव उर्फ लालू इलाके के एक बैंक शाखा में संविदा कर्मी के तौर पर काम कर रहे थे।

विज्ञापन

करीबियों के मुताबिक लालू की बैंक के स्टॉफ से कुछ बात हो गई थी। इसको लेकर तनाव में रहने के साथ पिछले दिनों से घर से लापता थे, परिजन तलाश में जुटे थे। रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के एफएफडीसी के करीब एक आम के बाग में कुछ लोगों ने राजीव का शव लटका देखा गया। पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

शव के पास सुसाइड नोट मिलने की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार कर रही है। कोतवाली प्रभारी राज कुमार ने बताया कि मृतक युवक के तनाव में रहने की बात सामने आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हर पहलू पर गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed