फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bank clerk misbehaved with security personnel

Kannauj News: बैंक के लिपिक ने सुरक्षा कर्मियों से की अभद्रता

Wed, 29 Jan 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bank clerk misbehaved with security personnel
गुरसहायगंज। गुरसहायगंज में फर्रुखाबाद रोड पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के बाहर पुलिस की गाड़ी सुरक्षा की दृष्टि से खड़ी थी। उसी समय बैंक कर्मचारी अपनी चौपहिया वाहन से आया। गाड़ी को खड़ी करने के लिए हाॅर्न बजाता रहा। आरोप है कि सामने खड़ी पुलिस जीप के चालक से गाड़ी हटाने को लेकर अभद्रता की। इस पर पुलिस कर्मियों का पारा चढ़ गया और बाद विवाद होने लगा।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी की पुलिस से झड़प होती देख भीड़ लग गई। विवाद देख मौके पर पहुंचे शाखा प्रबंधक नितिन जैन ने बीच बचाव किया। उन्होंने लिपिक को खरीखोटी सुना कर सुरक्षा कर्मियों को शांत किया। इस मामले के संबंध में जब बैंक प्रबंधक से जानकारी की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया बैंक कर्मचारी बैंक के गार्ड से नाराज हो रहा था। पुलिस से विवाद नहीं हुआ। बैंक के बाहर गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह न देखकर बैंक के सुरक्षा गार्ड से अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed