{"_id":"5c9fbb38bdec226dae669eb8","slug":"bandook-lekar-thaane-pahunche-bachche-pulisakarmiyon-ke-ude-hosh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक लेकर थाने पहुंचे बच्चे, पुलिसकर्मियों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक लेकर थाने पहुंचे बच्चे, पुलिसकर्मियों के उड़े होश
Sun, 31 Mar 2019 12:23 AM IST
प्रतीक दुबे
kannauj
kannauj
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
बंदूक देखते सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली में पुलिसकर्मियों के होश उस समय उड़ गए, जब दो बच्चे बिक्की पर सवार होकर बंदूक लेकर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने दोनों बच्चों के कब्जे से बंदूक लेकर कोतवाल को जानकारी दी। बच्चों ने बताया कि पापा की बंदूक है। उन्होंने जमा करने के लिए भेजा है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
सदर कोतवाली के डहलेपुर गांव निवासी टिल्लू के नाम लाइसेंसी बंदूक है। इस समय वह हाजी शरीफ में रहते हैं। शनिवार दोपहर इन्होंने बच्चों को बंदूक देकर बिक्की से कोतवाली में चुनाव के चलते जमा करने भेज दिया। बंदूक लेकर कोतवाली पहुंचे बच्चों को देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। उप निरीक्षक सुरेश चंद्र ने बच्चों से बंदूक लेकर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा को जानकारी दी। कोतवाल ने फोन कर टिल्लू को कोतवाली बुलाया। फटकार लगाते हुए लाइसेंस निरस्त करने की बात कही। कोतवाल ने बताया कि शस्त्र धारक ने बच्चों को बंदूक देकर जमा करने के लिए भेजा था। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई है। वहीं टिल्लू ने बताया कि वह व्यस्त था। इसलिए बेटों को बंदूक जमा करने के लिए भेज दिया था।