फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   band hua kaoo milk plaant to adhikaaree honge jimmedaar

बंद हुआ काऊ मिल्क प्लांट तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार

Tue, 26 Nov 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
band hua kaoo milk plaant to adhikaaree honge jimmedaar
काऊ मिल्क प्लांट के सभागार में प्लांट अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी रवींद्र कुमार। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। काऊ मिल्क प्लांट एक भी दिन बंद हुआ तो अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे लापरवाही किसी भी स्तर पर न बरती जाए। यह चेतावनी जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने काऊ मिल्क प्लांट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सीनियर जीएम एवं जीएम को निर्देश दिए कि प्लांट के प्रभारी मार्केटिंग यह सुनिश्चित करें कि स्थानीय बिक्री केंद्र के साथ निकटवर्ती जनपदों में केंद्र खोल कर उत्पात को बेचने की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने प्रधान प्रबंधक दुग्ध संघ कानपुर को निर्देश दिए कि दुग्ध उत्पादकों का भुगतान नियमित रूप से समय पर होना चाहिए। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि क्षमता के अनुरूप विद्युत आपूर्ति नियमित की जाए। काऊ मिल्क प्लांट को विद्युत कटौती से मुक्त रखा जाए। आवासीय भवनों में कुछ कार्य पूरा न होने पर कार्यदायी संस्था आरईएस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधूरे पड़े काम को एक सप्ताह में पूरा कर लें। प्लांट को हैंडओवर भी कर दें।
विज्ञापन

डीएम ने प्लांट के प्रभारी को कार्यदायी संस्था के लंबित भुगतान को शीघ्र कराने के लिए कहा। काऊ मिल्क प्लांट तक जाने वाली करीब तीन किमी सड़क के चौड़ीकरण व सड़क के दोनों तरफ खड़ंजा बिछाने के भी निर्देश दिए। प्लांट अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। यह जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed