{"_id":"50a726fe2c7c6bb17049abec09d84cdf","slug":"bahujan-revolution-party-in-collectorate-encompass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुजन क्रांति पार्टी ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुजन क्रांति पार्टी ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन क्रांति पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सैनी की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन
बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें कहा गया कि जिला फर्रुखाबाद में बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा से संबंधित विभिन्न न्यायालयों में चल रहे मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के लिए विशेष न्यायालय का गठन किया जाए।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि करीब ढाई हजार साल पुराने बौद्ध स्तूप पर अराजकतत्वों ने कब्जा कर लिया है। वे दलितों व पिछड़ों की धार्मिक भावनाओं पर कुठाराघात करते हैं।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महातीर्थ पर विभिन्न देशों के राजदूत व विशिष्ट व्यक्ति आते हैं। इसे विवादित किए जाने से भारत की छवि पर विपरीत असर पड़ता है। इस मौके पर रोहित सैनी, शिवा बाथम, मोहित सैनी, बालकृष्ण दोहरे, गोविंद आदि मौजूद रहे।