फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bahadurpur gav me fail raha dengu

बहादुरपुर गांव में मच्छरों का प्रकोप, ग्यारह बीमार

Fri, 16 Oct 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahadurpur gav me fail raha dengu
सौरिख। क्षेत्र के बहादुरपुर मंझिगवां गांव में डेंगू फैल गया है। 11 लोग लखनऊ व छिबरामऊ के सौ शय्या अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। सूचना के बावजूद गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऊषा देवी पत्नी सुशील कुमार का लखनऊ में डेंगू का इलाज चल रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेम सुधा पत्नी धर्मेंद्र सिंह, कु. सविता सिंह पुत्री देवेंद्र कुमार सिंह को मलेरिया, कु. शिखा पुत्री धर्मेंद्र सिंह, सुमन देवी पत्नी देवेंद्र कुमार सिंह, अनामिका पत्नी विवेक कुमार सिंह, पृथ्वीराज सिंह पुत्र सुशील कुमार, रानी सिंह पुत्री प्रवेंद्र सिंह, शांति देवी पत्नी रामपाल सिंह, मोहनी सिंह पत्नी राघवेंद्र सिंह, संध्या पत्नी अरविंद सिंह में डेंगू के लक्षण मिले हैं। उनका उपचार छिबरामऊ के सौ शय्या अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना अधिकारियों को दी गई है लेकिन अभी तक स्वास्थ्य टीम गांव नहीं पहुंची है। सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अजहर सिद्दीकी ने बताया कि ग्रामीणों में बुखार की सूचना मिली है। शनिवार को टीम को गांव में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed