फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   badh gaee sadar nagar paalika kee seema, das gaanvon ko laabh

बढ़ गई सदर नगर पालिका की सीमा, दस गांवों को लाभ

Fri, 25 Dec 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
badh gaee sadar nagar paalika kee seema, das gaanvon ko laabh
नगर पालिका का मुख्य भवन। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। नगर पालिका सदर की सीमा शासन की मंजूरी मिलने के बाद बढ़ गई है। इसमें आसपास के दस गांव शामिल हो गए हैं। यहां रहने वाली करीब तीस हजार आबादी को लाभ मिलेगा। इन्हें भी अब पालिका की सुख-सुविधाएं नसीब होंगी।
विज्ञापन

सीमा विस्तार के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। करीब पांच साल पहले तत्कालीन चेयरमैन सरोज पाठक ने सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव अब पास हो पाया है। यह पास होने के बाद अब नगर पालिका की सीमा में दस गांव जोड़े जाएंगे। इनमें रितुकला, जसौली, चौधरियापुर बांगर, कंदौली बांगर, अकबरपुर सरायघाघ, सरायमीरा देहात, मानपुर, नसरापुर, कन्नौज बांगर और जलालपुर सरवन शामिल हैं। वहीं अब नगर पालिका की सीमा में 4.30 वर्ग किलोमीटर और कुल 2513 गाटा संख्याओं को जोड़ा गया है।
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
-अब 19.204 वर्ग किलोमीटर हुआ नगर पालिका परिषद का क्षेत्रफल।
-अब नगर पालिका में कुल 2713 गाटा संख्या हो जाएंगे।
-प्रस्ताव पास होने से 4.30 वर्ग किलोमीटर और बढ़ा नगर पालिका का क्षेत्रफल।
-2513 गाटा संख्याओं की भूमि भी अब नगर पालिका के अभिलेखों में शामिल होगी।
ये भी शामिल हाेंगे नगर पालिका की सीमा में
तिर्वा रोड पर कलक्ट्रेट परिसर और विकास भवन, जसौली गांव के पास जिला अस्पताल, मानपुर गांव में राम मनोहर लोहिया पार्क, चौधरियापुर गांव में बाबा विश्वनाथ मंदिर, तिर्वा रोड का गोल कुआं और गैस एजेंसी रोड पालिका की सीमा में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि नगर पालिका सीमा विस्तार का आदेश आ चुका है। नगर पालिका सीमा विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन गांवों की सभी गाटा संख्या सीमा विस्तार आदेश में हैं, वहां इस बार ग्राम पंचायत चुनाव नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed