फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   badamaashon ne pujaaree ko bandhak banaakar peeta, maarapeet mein lahooluhaan, nagadee, taarch, mobail le gae

बदमाशों ने पुजारी को बंधक बनाकर पीटा, मारपीट में लहूलुहान, नगदी, टार्च, मोबाइल ले गए

Wed, 02 Jun 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
badamaashon ne pujaaree ko bandhak banaakar peeta, maarapeet mein lahooluhaan, nagadee, taarch, mobail le gae
उमर्दा(कन्नौज)। मंदिर के पुजारी को बदमाशों ने बंधक बनाकर पीट दिया। घायल करने के बाद नगदी, टार्च और मोबाइल लेकर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे से पुजारी को बाहर निकाला। मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ इलाके के चटरुआपुर गांव के पास निचली गंग नहर किनारे शिव मंदिर है। यहां गांव के सेवादास उर्फ मंगलदास पुजारी हैं। यह मंदिर के कमरे में रहते हैं। चढ़ावे से अपने खर्च के साथ जीर्णोद्धार कराते हैं। मंगलवार की रात दो बाइकों पर चार लोग पहुंचे। यह मंदिर में रखी गुल्लक ले जाने का प्रयास करने लगे। सेवादास के विरोध करने पर चारों बदमाशों ने इन्हें कमरे में बंद कर पीट दिया। इससे यह अचेत हो गए। इसके बाद बदमाश मंदिर की गुल्लक में रखी नगदी, टार्च के साथ बाबा का मोबाइल लेकर भाग गए। बुधवार सुबह ग्रामीणों को पुजारी नहीं दिखे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बंद दरवाजे को खोला। यहां पुजारी लहूलुहान मिले। इन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सीओ दीपक दुबे ने बताया कि थानाध्यक्ष विमलेश कुमार के मुताबिक मंदिर नहर किनारे बना है। पुजारी वहीं रहते हैं। वह मार्ग ठठिया नहर किनारे होता हुआ निकलता है। रात में आवागमन होता रहता है। चार लोगों के आने की जानकारी पुजारी ने दी है। यह लोग मंदिर के पास शराब पीने लगे थे। इसका उन्होंने विरोध किया। इस पर पुजारी के साथ मारपीट कर दी। कमरे में बंद कर भाग गए। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed