{"_id":"5e4ad8f78ebc3ef2973ad1b9","slug":"badamaashon-ne-nagadee-sahit-laakhon-ke-jevar-paar-kie-kannauj-news-knp545296615","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने नगदी सहित लाखों के जेवर पार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने नगदी सहित लाखों के जेवर पार किए
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान देखती पुलिस।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के मोहल्ला सराफान में रविवार रात चोरों ने घर में घुसकर नगदी सहित लाखों के जेवर पार कर दिए। सुबह जागने पर परिजनों को वारदात की जानकारी हुई। पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
सोमवार सुबह नगर के मोहल्ला सराफान निवासी आलोक दुबे पुत्र स्व. भगवती प्रसाद दुबे के परिजन जागे तो सामान बिखरा देखकर हड़कंप मच गया। परिजनों ने तलाश शुरू की तो पड़ोस के प्लाट में बक्से पड़े मिले। जानकारी पर सीओ शिव कुमार थापा, प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा पहुंच गए। पुलिस ने वारदात के संबंध में परिजनों से जानकारी ली। आलोक दुबे ने बताया कि चोरों ने घर से तीस हजार रुपये, सोने की चार चूड़ी, एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी पायल, एक हार, चार अंगूठी पार कर दीं। पुलिस ने फोरेंसिक टीम व डोंडी डॉग को मौके पर बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने वारदात स्थल से नमूने लिए। डोंडी खाली प्लाट व घर में घुसा लेकिन सफलता नहीं मिली।
प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।