फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bachchon ke vivaad mein phaayaring, machee bhagadad

बच्चों के विवाद में फायरिंग, मची भगदड़

Sun, 07 Feb 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
bachchon ke vivaad mein phaayaring, machee bhagadad
सौरिख(कन्नौज)। ठेले पर फिंगर व मोमोज खाते समय बच्चों में कहासुनी और मारपीट हो गई। इससे दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इसी दौरान एक पक्ष के युवक ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा निवासी आर्यन (9) पुत्र संजीव कुमार देर शाम गांव में ठेले पर फिंगर व मोमोज खाने गया था। इसी दौरान गांव के पुनीत और गोलू पाल उसके पास पहुंचे। यह फिंगर और मोमोज खिलाने के लिए कहने लगे। इसी को लेकर आर्यन के साथ दोनों ने धक्कामुक्की करते हुए मारपीट कर दी। इसको लेकर दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर आ गए। इनमें मारपीट के साथ ईंट- पत्थर चलने लगे। विवाद में आर्यन पक्ष के दिनेश पुत्र महाराज व पुष्पेंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह घायल हो गए। इसी बीच एक युवक ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वह घायलों को थाने ले आई। यहां से दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि बच्चों के विवाद में मारपीट हुई है। फायरिंग की पुष्टि के लिए कोई सामने नहीं आया। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed