फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ...bachapan lautakar nahin aata, har pal ka len maja

...बचपन लौटकर नहीं आता, हर पल का लें मजा

Fri, 15 Nov 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
...bachapan lautakar nahin aata, har pal ka len maja
चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाना सीखती छात्राएं। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के विद्यालयों में गुरुवार को बाल दिवस उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। कई स्कूलों में मेले का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने खानपान के स्टाल लगाए। इन स्टालों पर छात्रों ने कूपन के जरिए खरीदारी की। खेलकूद से संबंधित कई गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। किस्तु ज्योति अकादमी के प्रधानाचार्य फादर संतोष सेलेस्टियन ने कहा कि बचपन दोबारा लौटकर नहीं आता है। इसलिए जीवन के हर पल का मजा लो। पढ़ाई में रुचि पैदा करो। शिक्षा ही आपको उन्नतिशील बनाएगी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। शहर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में स्कूल प्रबंधन ने एडवेंचर्स कैंप का आयोजन किया। प्रधानाचार्य अचिंतो आरके पॉल, प्रबंधक सुनील सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। छात्रों ने माउंटेन क्लाइंबिंग, माउंटेन बाइक राइडिंग, सैंड साइकलिंग, टू इन वन साइकलिंग, वाटर वैलून ड्राइविंग में हिस्सा लिया। पॉट्री एक्टिविटीज में बच्चों ने मिट्टी के बर्तनों को बनाना सीखा। जिप लाइन एक्टिविटी में बच्चों ने 40 फीट ऊंचाई से रस्सियों के सहारे नीचे उतरकर आनंद उठाया। पीजी, केजी के बच्चों ने मिक्की हाउस पर मस्ती की। आर्टिस्ट ने बच्चों के हाथों पर प्राकृतिक रंग से टैटू बनाए। पपेट शो में कलाकार ने बच्चों को खूब हंसाया। संगीत की धुनाें पर छात्रों ने खूब मस्ती की। शहर के जेपीएस में भी आयोजन हुए। कक्षा पांच के छात्रों ने रन कैच द टॉफी, स्पून रेस में प्रतिभा दिखाई। कक्षा छह से आठ के छात्रों ने तीन टांग रेस में प्रतिभाग किया। कक्षा दस से बारह के छात्रों ने टेबिल टेनिस व वॉलीबाल का आनंद उठाया। हब्स आफ लर्निंग के तहत कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आशा पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स, सेंट पाल स्कूल, जेपीएस के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़ती जनसंख्या व प्लास्टिक पर बैन उचित या अनुचित पर अपने भावों को कला के माध्यम से प्रदर्शित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय शुक्ला, मुख्य शिक्षिका डॉ.महिमा चतुर्वेदी सहित अन्य मौजूद रहे। किस्तु ज्योति अकादमी में भी बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर हुनर का लोहा मनवाया। शहीद चंद्रभान सिंह मेमोरियल एकेडमी में छात्र-छात्राओं ने खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। निदेशक राजकुमारी सिंह ने छात्रों को बाल दिवस का महत्व बताया। प्रधानाचार्य अमृत कौर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को छोटे बच्चों से बेहद लगाव था। इसी से उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। प्रबंधक गिरीशभान सिंह ने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सरस्वती विद्या मंदिर में बाल दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य शिवपाल विश्वकर्मा ने कहा कि चाचा नेहरू को बच्चों से बेहद प्यार था। विद्यालय में बाल मेले का आयोजन हुआ। छात्रों ने भेलपूड़ी, चाट सहित खानपान की चीजों को खरीदा। इस मौके पर आचार्य राहुल चंदेल, विवेक द्विवेदी, संजीव, अभिषेक, महेश, प्रभात, ब्रजकिशोर त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे। हुमैरा मिल्ली गर्ल्स इंटर कालेज में बाल दिवस पर मेले का आयोजन हुआ। मेले में लगी दुकानों पर छात्राओं ने खूब खरीदारी की। उधर, शहर के माया देवी इंटर कालेज, केकेसीएन इंटर कालेज, अशोक सिंह इंटर कालेज सहित अन्य विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed