फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Babuji was remembered as the emperor of Hindu hearts.

Kannauj News: हिंदू हृदय सम्राट के रूप में किया बाबूजी को याद

Fri, 09 Jan 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Babuji was remembered as the emperor of Hindu hearts.
कन्नौज। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड स्थित मुक्ता काशी मंच रोमा स्मारक में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह शामिल हुए जिन्होंने अपने दादा यानी पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबूजी ने राम मंदिर निर्माण के लिए अपने मुख्यमंत्री पद का त्याग कर दिया था जो उनके दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्याग और पार्टी के प्रति उनके अथक परिश्रम को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन करने वाले समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि भारतीय राजनीति में बाबूजी के अतुलनीय योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी मिलकर उनके बताए मार्ग पर चलकर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कल्याण सिंह न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि वे कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और हिंदू हृदय सम्राट थे। उनके द्वारा उत्तर प्रदेश में सुशासन और विकास की रखी गई नींव का ही परिणाम है कि आज प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। समाज के पिछड़ों, वंचितों और शोषितों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर भाजपा के तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, आईटी सेल जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed