फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Baba's forehead Teka court found blessing

बाबा के दरबार में टेका माथा, पाया आशीर्वाद

Wed, 04 May 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Wed, 04 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Baba's forehead Teka court found blessing
मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सकरवारा के महावीर मंदिर परिसर में मंगलवार को अर्द्धवार्षिक मेले के दौरान भक्तों का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर बाबा से आशीर्वाद लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। सिपाही मेला परिसर में घूम-घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन


मंदिर में मंगलवार की सुबह सबसे पहले संकटमोचन हनुमान जी की आरती हुई। इसके बाद दूरदराज से आए भक्तगणों ने बजरंग बली की पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर में जगह-जगह महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। वहीं बच्चों का मुंडन संस्कार व अन्नप्राशन कराने के लिए भी लोगों में होड़ मची थी। जगह-जगह कन्याओं को भोज खिलाकर पुण्य अर्जित करने की कवायद भी चलती रही। मेले में लगे हिंडोले झूले बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन


आसपास के गांव के अलावा कानपुर, इटावा, फर्रुखाबाद, हरदोई, शाहजहांपुर समेत कई जनपदों के लोग महावीर बाबा के दरबार में माथा टेका। पुजारी श्यामानंद मिश्रा ने बताया कि मंदिर में कई युवक व युवतियां अपने परिजनों के साथ आते हैं। शादी के लिए दूल्हा-दुल्हन पसंद करने की शुरुआत भी यहीं से होती है। आस्था है कि इससे भगवान की कृपा रहती है। मेला प्रबंधक कमलेश मिश्रा ने बताया कि मेले की दुकानों से सबसे ज्यादा सिंदूर खरीदने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए छाया व पानी का इंतजाम किया। भीड़ को नियंत्रित करने के थानाध्यक्ष मो. अनवर अहमद, चौकी प्रभारी छेदीलाल पुलिस बल के साथ डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed