फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Baba Kalan Shaheed's Urs concluded with pomp, prayed for peace and peace of the country

बाबा कालन शहीद के उर्स का धूमधाम से समापन, देश के अमन, चैन की दुआएं मांगीं

Sat, 20 Nov 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Baba Kalan Shaheed's Urs concluded with pomp, prayed for peace and peace of the country
नगमा पेश करतीं कव्वाल शीबा परवीन। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। कस्बा स्थित हजरत बाबा कालन शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 38 वां तीन दिवसीय सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गुरुवार रात महफिल-ए-समा का आयोजन हुआ। लोगों ने दरगाह पर फातिहा पढ़ी। देश के अमन, चैन की दुआएं मांगीं।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, पूर्व चेयरमैन दिनेश सिंह यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शुक्रवार सुबह कुल शरीफ के बाद उर्स का समापन हुआ। सुबह से दरगाह पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस दौरान मीना मेले में लोगों ने खरीदारी की। बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया। चादर पेशी के बाद रात आठ बजे कव्वाली शुरू हुई।
विज्ञापन

बरेली से आए कव्वाल ताहिर चिश्ती ने कलाम पेश करते हुए कहा कि अल्लाह मेरी किस्मत में इतनी रसाई दे, मैं सो जाऊं तो मदीना दिखाई दे। कानपुर की कव्वाल शीबा परवीन ने फरमाया तेरे शहर में आई हूं मुसाफिर की तरह, बस एक बार मुलाकात का मौका दे दे। उन्होंने सूफियाना गजलें पेश कर झूमने पर मजबूर कर दिया। सुबह कुल शरीफ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू मुस्लिम एकता इंतजामिया सदर जानू खान, मुस्लिम इदरीसी महासभा के अध्यक्ष अब्दुल खालिक इदरीसी, भाकियू महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम चौहान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष असलम शाहिद वारसी, सभासद राजेश शर्मा, डॉ. केके सैनी, खालिक राइन, मोहम्मद आफताब इदरीसी, शिक्षक उरुज आलम, हाजी इरशाद, अधिवक्ता शाकिर शाहनवाज खान, शाकिर, राजू, फारुख ताजी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed